नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र एवं पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष चंद्र बोस ने कहा कि सरकार को मुद्दे पर एक लिखित स्पष्टीकरण जारी करना चाहिए। बोस ने कहा, ‘‘नागरिकता के मुद्दे पर भय का माहौल उत्पन्न किया जा रहा है। सत्तारूढ़ और विपक्षी दल-दोनों ही यह काम कर रहे हैं।’’
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र एवं पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष चंद्र बोस ने सोमवार को कहा कि नागरिकता के मुद्दे पर सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों-दोनों ही द्वारा ‘‘भय का माहौल’’ उत्पन्न किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र से आग्रह किया कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के तहत मुस्लिमों को भी नागरिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को मुद्दे पर एक लिखित स्पष्टीकरण जारी करना चाहिए। बोस ने कहा, ‘‘नागरिकता के मुद्दे पर भय का माहौल उत्पन्न किया जा रहा है। सत्तारूढ़ और विपक्षी दल-दोनों ही यह काम कर रहे हैं।’’